बागपत: मूसलाधार बारिश के कारण यमुना बागपत का जलस्तर बढ़ा, किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो चुकी है
मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बागपत शहर निवासी किसान प्रशांत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यमुना बागपत का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यमुना के पानी से किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी यमुना किनारे के गांवों में जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।