बागपत: बिलोचपुरा में फोन की दुकान में कुंबल लगाकर चोरों ने 40 हजार की नगदी और 12 फोन चोरी किए, पीड़ित ने दी तहरीर
थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव निवासी कलीम ने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिलोचपुरा गांव में फोन की दुकान है। रोजाना की तरह सोमवार रात करीब साढे नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला खोला हुआ था। दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला।