शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा और पावर ट्रांसफार्मर लगाने के कारण आलमनगर और गंगापुर पावर हाउस से जुड़ी सप्लाई बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से जरूरी कार्य पहले निपटाने की अपील की गई है।