मंसूरचक: समसा से 8.64 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस कर रही कार्रवाई
बेगूसराय जिले में अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीते रात्रि पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी में मंसूरचक थाना अन्तर्गत ग्राम-समसा से कुल 8.64 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया । विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी बेगूसराय पुलिस के ऑफिशल फेसबुक पेज पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे जानकारी दी गई है।