गिर्वा: गोगुंदा में रात के समय सड़क पर दिखा लेपर्ड, लोगों में दहशत का माहौल
Girwa, Udaipur | Dec 2, 2025 उदयपुर जिले के गोगुंदा के पास एक गांव में रात को कार सवार लोगों को मुख्य सड़क पर लेपर्ड नजर आया, जिसका वीडियो भी बनाया गया। घटना देर रात की है। बदगांव निवासी शैलेश श्रीमाली ने बताया कि लेपर्ड काफी देर तक सड़क पर चलता रहा और फिर जंगल की ओर चला गया।