उज्जैन ग्रामीण: मुरलीपुरा में युवक की फावड़े से पीटकर हत्या, घास में मिला खून से सना शव, पुलिस जांच में जुटी
मुरलीपुरा में एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सोमवार शाम मुरलीपुरा क्षेत्र में घास के बीच खून से सना शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश नायक के रूप में की।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज क