सिरौली गौसपुर: बदोसराय थाना अंतर्गत मदारपुर गांव में मजार निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस बल तैनात
सिरौली गौसपुर अंतर्गत बदोसराय थाना के मदारपुर गांव में मजार निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना डायल 112 और 1076 पर दी गई। बदोसराय पुलिस ने पहुंचकर मौके पर निर्माण कार्य रुकवाया निर्माण कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों का कहना है इस स्थान पर पहले कोई मजार नहीं थी कुछ लोग जबरन इसका निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं।