बड़ोनी तहसील के हल्का पटवारी व राजस्व निरीक्षक सूचना के उपरांत भी स्थगन आदेश का पालन नहीं कर रहे है। जिसको लेकर जिगना निवासी पीड़ितों ने मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े से शिकायत की है। पीड़ितों ने अपनी शिकायत में बताया कि हम सभी लोग ग्राम जिगना के निवासी होकर मौजा चिराई की कृषि भूमि है।