दरभा: बारिश में दरभा घाटी की जर्जर सड़क बनी आफत, ट्राला फंसा, घंटों ठप रहा आवागमन
Darbha, Bastar | Jul 9, 2026 लगातार हो रही बारिश के बीच दरभा घाटी की जर्जर सड़कें आमजन और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। गुरुवार को घाटी मार्ग पर एक बड़ा ट्राला कीचड़ में धंसकर फंस गया, जिससे मार्ग पर आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।