बागेश्वर: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर वन विभाग ने लगाया जागरूकता स्टॉल
नुमाइश मैदान, बागेश्वर में 9 नवंबर को उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान वन विभाग ने वन संरक्षण और जैव विविधता को लेकर महत्वपूर्ण जागरूकता स्टॉल लगाया। विभाग द्वारा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी और सुझाव लिए गए।