विदिशा: जिलाअस्पताल के प्रस्तुति वार्ड के बाहर दरवाजे पर प्रसव होने पर महिला कांग्रेस ने CMHO को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
शुक्रवार शाम 4 बजे जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार,अरुण अवस्थी, वैभव भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ डॉ रामहित कुमार को लिखित ज्ञापन देते हुए एक दिन पहले जिला अस्पताल के दरवाजे पर हुए प्रसव के मामले में जिम्मेदार सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।