मीनापुर: पानापुर गांव में पंचायत के दौरान पति-पत्नी से मारपीट, पुलिस घटना की जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र के पानापुर गांव में पंचायत के दौरान पति पत्नी को मारपीट कार घायल कार देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता संजू देवी ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे में थाने में दुबारा शिकायत की है। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। इस मामले को गोलू कुमार नुनु कुमार समेत कुल आठ लोगों को आरोपित किया गया।