गंगरार: गंगरार में चलते ट्रेलर में लगी आग, केबिन जलकर हुआ खाक
गंगरार क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन का केबिन आग का गोला बन गया। ट्रेलर पुणे से पोकलेन लेकर जयपुर जा रहा था। चालक सद्दाम खान ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। टोल प्लाजा पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं होने से आग विकराल रूप ले लिया।