बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओ ने शराब तस्करी पकड़ी,बटियागढ़ थाना ले जाया गया
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं ने बटियागढ़ में अवैध शराब की तस्करी पकड़ी,एक व्यक्ति बाइक से शराब की तस्करी कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा और बटियागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी,जिसके कब्जे से 3 पेटी अवैध शराब बरामद की गई मंगलवार रात बाइक और शराब सहित व्यक्ति को बटियागढ़ थाना लाया गया पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया