रामपुर: विकास खंड सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल की अध्यक्षता में सैदनगर विकास खंड की प्रगति की समीक्षा हुई
Rampur, Rampur | Mar 5, 2025 बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार एवं राज्य सरकार की आकांक्षी विकास खंड की सूची में शामिल सैदनगर विकास खंड की प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विकास खंड की 50 संकेतकों पर समीक्षा की गयी।