पुवायां: डिप्टी आरएमओ ने पुवायां के नवीन गल्ला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
पुवायां की नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्रों पर बारदाने की कमी बताकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है, जिससे वे अपनी फसल बिचौलियों को कम दामों में बेचने को