बरूराज मोतीपुर: बरुराज थाना कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, सात आपराधिक मामलों का निकला रिकॉर्ड"
वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरुराज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बरुराज थाना कांड संख्या-129/26 के फरार एवं वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह (निवासी–कठैया थाना क्षेत्र, जिला मुजफ्फरपुर) को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।