बक्सर: एसपी ने किया नगर थाने का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा
Buxar, Buxar | Jun 7, 2026 एसपी शुभम आर्य ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी समेत विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।