धर्मशाला : तिब्बत के इतिहास और उससे जुड़े संघर्ष की कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। धर्मशाला के Gold Cinema में तिब्बती फिल्म ‘Four Rivers, Six Rangers’ रिलीज हुई है। फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया गया है। Kangra Express
फिल्म की रिलीज के मौके पर Producer Georgee ने मीडिया से बातचीत में फिल्म के पीछे की सोच, इसके नाम के मायने और उन महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी दी, जिनसे प्रेरित होकर इस फिल्म को बनाया गया है।
फिल्म में तिब्बत के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को कहानी के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। धर्मशाला में फिल्म की रिलीज को लेकर खास उत्सुकता देखने को मिली।
धर्मशाला से Kangra Express News की खास रिपोर्ट।
Kangra, Kangra | Sep 26, 2026