UP में 50 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी? विशाल भारतीय ने Podcast में खोले कई अहम मुद्दे |
Kangra Express
कांगड़ा : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर करणी सेना की चुनावी तैयारियों की चर्चा तेज है। हालिया बयानों में संगठन की ओर से यूपी की 50 से 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही गई है।
इसी मुद्दे को लेकर Kangra Express के Exclusive Podcast में करणी सेना से जुड़े विशाल भारतीय से खास बातचीत की गई। बातचीत के दौरान यूपी चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका और आगे की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल किए गए।
Podcast में हिमाचल से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही किसान संगठन, करणी सेना और आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को लेकर विशाल भारतीय ने अपनी बात रखी।
UP की सियासत से लेकर हिमाचल तक—क्या है करणी सेना का आगे का प्लान?
देखिए Kangra Express का पूरा Exclusive Podcast
Kangra, Kangra | Sep 26, 2026