बीना: नगरपालिका परिषद को स्वच्छता व सिटी ब्यूटी प्रतियोगिता में मिला उत्कृष्ट स्थान, अवार्ड लेने पहुंचे तत्कालीन सीएमओ व सीएमओ
Bina, Sagar | Mar 6, 2024 भोपाल में स्वच्छता प्रेरणा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर बीना नगर पालिका को सिटी ब्यूटी प्रतियोगिता एवं स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कर्ष स्थान मिला है,समारोह में नपाध्यक्ष लता सकवार,तत्कालीन सीएमओ सुरेखा जाटव व बीना नगर पालिका CMO ईशांत धाकड़ शामिल हुए। जहां एक अवार्ड स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 और दूसरा अवार्ड सिटी ब्यूटी प्रतियोगिता के लिए दिए गए।