आंवला: आंवला में 15 करोड़ के विकास कार्यों की दी गई सौगात, केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने महाराणा प्रताप द्वार का किया लोकार्पण
आंवला में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार को शाम साढे पांच बजे 'महाराणा प्रताप द्वार' का उद्घाटन किया गया। प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नगरिया सतन मोड़ पर स्थित इस द्वार का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।