ठाकुरद्वारा: भोजपुर के बहेड़ी ब्रह्मनान में पति और ससुर ने महिला को पिलाया तेजाब, मौत के बाद दहेज हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज
भोजपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके पति और ससुर ने तेजाब पिला दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी आंतों में इंफेक्शन बताया गया है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।