गभाना: क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों को राखी बांधी
नगर के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रेशम के सुंदर धागों से बनी राखियां बांधकर, उनके माथे पर तिलक किया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का वचन दिया।