काशी और गंगा की थीम पर बनेगा सदन भवन, प्रधानमंत्री रखेंगे आधारशिला
Sadar, Varanasi | Feb 18, 2026 सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर में जर्जर हो चुके पुराने भवनों को ध्वस्त यहां भव्य और हाईटेक नगर निगम सदन भवन का निर्माण किया जाएगा। करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला इस अत्याधुनिक भवन का मॉडल विशेष रूप से काशी और गंगा की थीम पर आधारित है, जिसकी बाहरी बनावट शिवलिंग की आकृति जैसी नजर आएगी।