सर्किट हाउस में नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई
Sadar, Varanasi | Feb 18, 2026 जनपद के नोडल अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जलनिग़म (ग्रामीण) डॉ राजशेखर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नोडल अधिकारी के समक्ष जनपद के विकास कार्यों को रेखांकित किया।