यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, रविंद्रपुरी के गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sadar, Varanasi | Feb 18, 2026 रविंद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में आज यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा समाप्ति के बाद छात्राओं के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।