बांका: नवादा बाजार: पुलिस ने अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार
Banka, Banka | May 2, 2026 नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने रानीटीकर गांव के पास शनिवार की सुबह 8 बजे छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रास्ते से अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।