मंझनपुर: मंझनपुर इलाके से घर से लाखों के गहने लेकर फरार हुई विवाहिता का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग, एसपी से की शिकायत
परिवार की गैर मौजूदगी में घर से लाखों के गहने लेकर फरार हुई विवाहिता का मंझनपुर थाना पुलिस दस दिन बाद भी सुराग नही लगा पाई है। आरोप है कि मंझनपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जबकि विवाहिता के पति व भाई उसकी खोजबीन करने में जुटे हैं। विवाहिता के भाई के मुताबिक उसकी विवाहिता बहन का पति विदेश में रहकर कमा रहा था।