मुंगावली में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को व्यापक आक्रोश देखने को मिला। सवर्ण समाज द्वारा बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया,जिससे दोपहर तक नगर का जनजीवन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद मैदान से रैली निकालकर शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों से मार्च किया। रैली के बाद रविवार को दोपहर लगभग एक बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।