गुना नगर: ओलावृष्टि का मुआवजा न मिलने से इमझरा गांव के किसान हुए नाराज, गुना एसडीएम को दिया ज्ञापन, मतदान का करेंगे बहिष्कार
गुना ब्लॉक के इमझरा गांव के किसानों ने मतदान का बहिष्कार करने की बात कही है। 25 अप्रैल को गुना एसडीएम को दिए ज्ञापन में किसानों ने बताया, ओलावृष्टि का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। 100% नुकसान हुआ था। नेताओं ने 24 घंटे में मुआवजा देने की बात कही थी। 5 प्रतिशत किसानों को मुआवजा मिला है। वह भी पूरा नही मिला। गुना एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों ने चेतावनी दी।