गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं, फायर सेफ्टी सिस्टम को भी देखा
गुना रेलवे स्टेशन का 25 अप्रैल गुरुवार को रेलवे मंडल भोपाल के एडीआरएम ने निरीक्षण किया। एडीआरएम ने गुना रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेशन परिसर में चल रहे नवीन निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए आगजनी से बचने और आगजनी को रोकने फायरमैनो के साथ फायर सेफ्टी सिस्टम भी देखा।