गुना नगर: नजूल कॉलोनी में भगवान परशुराम एवं शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ संपन्न
गुना की नजूल कॉलोनी में विप्र धर्मशाला पर भगवान परशुराम और शिव परिवार का प्रमाण प्रतिष्ठा समारोह 24 अप्रैल को संपन्न हुआ। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 22 अप्रैल को तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने पर भंडारी का आयोजन किया गया।