गुना नगर: नई सड़क पर शहर के बीचो-बीच एक मकान में दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड से पाया आग पर काबू
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के नई सड़क पर एक मकान में दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान मालिक मनोज शर्मा ने बताया, घटना के समय पत्नी और बेटा मकान में मौजूद थे। चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया। दूसरी मंजिल पर मकान में खाली कार्टून और सामान जल गया। बड़ा हादसा होने से बचा।