गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर मेले के बाद हुई गंदगी और कचरे को नगर पालिका बनाने किया साफ, चलाया स्वच्छता अभियान
गुना में हनुमान टेकरी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव पर लगे मेले के बाद मेला परिसर में काफी गंदगी और कचरा हो गया था। 25 अप्रैल गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन और जन प्रतिनिधियों ने हनुमान टेकरी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर को साफ सफाई कर स्वच्छ किया गया। नागरिकों से एवं स्थानीय दुकानदारों से साफ सफाई रखने की अपील की गई।