पंचकूला: पंचकूला कमिश्नर ऑफिस के नजदीक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, मामला हुआ दर्ज
माता मनसा देवी कंपलेक्स पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सागर नामक व्यक्ति ने बताया है कि मैं अपने घर जा रहा था। जैसे ही मैं कमिश्नर ऑफिस के पास पहुंचा तो मेरे ऊपर 10-15 लोगों ने जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया। कमिश्नर ऑफिस से एक पुलिस अधिकारी आया तो वह सभी लोग वहां से उसे देख भाग गए।