पंचकूला: सेक्टर 15 में हरियाणा बाल कल्याण द्वारा संचालित शिशु ग्रह में दस्तक ग्रहण समारोह में अमेरिका के एक परिवार को बच्ची गोद
सेक्टर 15 में हरियाणा बाल कल्याण द्वारा संचालित शिशु ग्रह में दस्तक ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बीजेपी पंचकूला के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के करकमलों द्वारा एक बच्ची को अमेरिका के एक परिवार को लालन पोषण के लिए गोद दिया गया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता उपस्थिति रही।