पंचकूला: श्रीमाता मनसा देवी परिसर में चैत्र नवरात्र को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक
श्रीमाता मनसा देवी परिसर में चैत्र नवरात्र को लेकर पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान ने श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त पंचकूला ने 9 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर साइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। चैत्र नवरात्र मेला 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।