पंचकूला: मोगीनंद स्थित पुलिस लाइन पंचकूला में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश की तीसरी ई लाइब्रेरी का किया शुभारंभ
मोगीनंद स्थित पुलिस लाइन पंचकूला में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर व पूर्व महानिरीक्षक स्वर्गीय हेमराज तलवार की धर्मपत्नी उषा तलवार ने पुलिस लाइन में प्रदेश की तीसरी ई लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस महानिदेशक ने कहा ई लाइब्रेरी खुलने से पुलिस परिवारो को लाभ मिलेगा