पंचकूला: एमडीसी में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
एमडीसी में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सिंह द्वारा से गुरुद्वारा कुहनी साहब तक सड़कों के पुननिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके पश्चात एमडीसी में ही समुदाय केंद्र के सामने बिटुमिन कंक्रीट सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और वार्ड नंबर 2 से पार्षद सुरेश वर्मा मौजूद रहे ।