बांधवगढ़: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त, लालपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
उमरिया जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम द्वारा नियमित रूप से सघन निरीक्षण और भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय से लगे ग्राम लालपुर में वाहन जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत के उत्खनन, परिवहन