बक्सर: चोरी की बाइक के साथ बक्सर सदर प्रखंड कार्यालय के पास से तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल
Buxar, Buxar | Jul 28, 2024 मोटरसाइकिल चोरी के मामले में रविवार को नगर थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जिसमें चोरी की एक बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए. पकड़े जाने वालों में एक आरोपी कैमूर जिला तथा दो बक्सर शहर के सोमेश्वर स्थान मुहल्ला के रहने वाले हैं. जिनमें सोमेश्वर स्थान का हलचल पांडेय व विकास पांडेय तथा कैमूर जिला के अहिरौली का रहने वाला दिवाकर गुप्ता शामिल है.