इटारसी: इटारसी के खेड़ा स्थित साईं कृष्णा रिसॉर्ट में चौरियां कुर्मी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह
रविवार को सांई कृष्णा रिसोर्ट में दोपहर करीब 3 बजे तक चौरिया कुर्मी समाज महासंघ द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 300 छात्र-छात्राओं एवं युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ समाजनों का भी सम्मान किया गया।