टिब्बी: टिब्बी पुलिस की कार्रवाई में 19 किलो 154 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर काबू
टिब्बी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान 19 किलो 154 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलविन्द्र सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह रायसिख, निवासी वार्ड नं 15, ढाणी ख्यालीराम वाली रोही सुरेवाला, थाना टिब्बी के रूप में हुई।