दतिया नगर: कलापुरम से किशोर लापता, परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया
कोतवाली थाना क्षेत्र के कलापरम से एक 16 वर्षीय किशोर अपने घर से बगैर कुछ बताएं लापता हो गया उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक अनिल पत्र स्वर्गीय रामकिशोर अग्रवाल उम्र 51 साल निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दतिया ने सूचना दी की उसका पुत्र धैर्य अग्रवाल जिसकी उम्र 16 वर्ष है वह कलापुरम से बगैर कुछ बताए लापता हो गया.