सिमडेगा: बाइक चोर रंगे हाथों गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
सिमडेगा। मंगलवार दोपहर 3:20 बजे पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के भेलवाडीह से बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने क्रूशकेला के पास गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खदेड़कर पकड़ा। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।