मंझनपुर: चक सहनपुर में मामूली बात पर मां-बेटी की पिटाई, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक सहनपुर में मामूली बात को लेकर मां-बेटी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संतोष, लवलेल समेत अन्य लोगों ने मिलकर चिंता मणि और उनकी 80 वर्षीय मां बिराती देवी के साथ मारपीट की। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल मां-बेटी को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।