🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज
पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, कुदाल के वार से 28 वर्षीय युवक की मौत
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान 28 वर्षीय हजारी पुत्र राजकुमार पर कुदाल से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल हजारी को परिजन आनन-फानन में सीएचसी लोटन, सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बृजमनगंज पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #Brijmanganj #CrimeNews #MaharajganjNews #UPNews #हत्या #पुरानीरंजिश #CrimeNews #everyone #follower