कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने कस्बे में किया फ्लैग मार्च, इलाके की सुरक्षा का लिया जाएगा ध्यान
अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी कासगंज पहुंचे थे। DIG के कासगंज दौरे के बाद कासगंज पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है। ढोलना कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे कस्बे में फ्लैग मार्च किया। और फ्लैग मार्च के दौरान इलाके की सुरक्षा का जायजा लिया।