मोतिहारी: मोतिहारी में फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग शुरू हुई
मोतिहारी के बी डी वर्ल्ड स्कूल में हिंदी फीचर फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग हुई। इस दौरान स्कूल के बाल कलाकारों सहित अन्य कलाकार शूटिंग में हिस्सा लिया। राज सागर फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग का आज 8वां दिन था। इस फिल्म की शूटिंग 17 मार्च से पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न स्थानों पर हो रही है। पूरी फिल्म की शूटिंग पूर्वी चंपारण में ही होगी।